Sunday, August 19, 2012

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामना!

हिन्दुस्तानी हूँ, भारत माँ का बेटा;
चाहता हूँ देश मेरा आगे बढ़े सदा

सभी धर्म और समाज मिलकर रहें गर,
होगा अपने देश का नाम सबसे ऊपर

हम होंगे विजयी, हो खेल या व्यापार
नयी पीढ़ी देगी भारत को नया आकार

ये आकार होगा भौगोलिक सीमा से परे
हम रचेंगे नया इतिहास मिल कर सारे

हम होंगे अंग इस स्वर्णिम इतिहास का,
गर्व है, हिन्दुस्तानी हूँ, भारत माँ का बेटा

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामना!
Happy Independence Day!