एक दिन यूँ हीं मेरे मन में ख्याल आया,
जिसने ये दुनिया बनाई उसने सबसे सुंदर क्या बनाया?
ये सवाल, जवाब भी साथ लाया,
स्वतः मुझे माँ का ख्याल आया..
माँ- भगवान की सबसे सुंदर रचना,
अस्तित्व में ढाली गयी सबसे प्यारी कल्पना,
जब भी ममता, स्नेह, सुरक्षा, दायित्व पर विचार आया,
स्वतः मुझे माँ का ख्याल आया..
रचना तो हो गयी संसार की,
भगवान को सब बच्चे प्यारे लगे,
हो पशु, पक्षी, मनुष्य या कोई भी जीव,
किसने भगवान को सब तक पहुँचाया?
स्वतः मुझे माँ का ख्याल आया..
very sentimental...my eyes are filled...
ReplyDeleteati sunder, lage raho...
ReplyDelete