हम भारतीय ऐसे ही हैं, यहाँ क्रिकेट का उन्माद है उफान पर;
सभी विशेषज्ञ हैं यहाँ, सब की टिप्पणी आती है मैच के परिणाम पर;
भारत ने टॉस जीता, बैटिंग दी श्री लंका को,
किसी ने कहा, भारत मैच हार गया समझो,
मैच का आगाज़ हुआ नहीं, इन्हे पता है क्या होना है अंज़ाम पर;
हम भारतीय ऐसे ही हैं, यहाँ क्रिकेट का उन्माद है उफान पर;
ट्वेंटी-20 का ये मैच बड़ा रोमांचक है,
यहाँ चौके छक्के और रनों की बारिश शुरू से अंत तक है;
यहाँ हावी है कभी भारत तो कभी श्री लंका,
हर दूसरे ओवर मे बजता है, दूसरी टीम का डंका;
भारत वहीं मैच हार गया जब रोक ना लगा पाया संगकारा के रनों के तूफान पर;
हम भारतीय ऐसे ही हैं, यहाँ क्रिकेट का उन्माद है उफान पर;
सभी कहते हैं भारतीय बस कागज के शेर हैं, धोनी तो बस भाग्य भरोसे जीतता है,
गाली सभी देते हैं इस टीम को, पर हर मैच हर कोई ज़रूर देखता है;
पूरे 29 रनों से ये ट्वेंटी-20 मैच हार गया भारत,
अब तो जैसे सारे खिलाड़ियों की आ गयी शामत;
भारत पहले मैच मे पस्त- सुर्खियाँ आई अख़बारों मे
उंगलियाँ उठीं नेहरा, प्रज्ञान और युशुफ़ पठान पर;
हम भारतिया ऐसे ही हैं, यहाँ क्रिकेट का उन्माद है उफान पर;
हम ऐसे ही हैं और ऐसे ही रहेंगे,
हर मैच देखेंगे हर मैच मे गाली देंगे,
मगर निराश ना होंगे आशावादी हैं हम,
अगला मैच फिर ना देखा तो लानत है हमारे नाम पर,
हम भारतीय ऐसे ही हैं, यहाँ क्रिकेट का उन्माद है उफान पर
No comments:
Post a Comment